Samastipur

पैसे लेकर शराब कारोबारी को थाने पर से छोड़ना थानेदार को पड़ा महंगा, समस्तीपुर के SP ने किया सस्पेंड

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैनी थानाध्यक्ष शकील अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वैनी थानाध्यक्ष ने मुसरीघरारी कांड संख्या 120/24 के वांछित कुख्यात शराब कारोबारी राजीव रंजन उर्फ राकेश महतो को वैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह वाहन जांच के दौरान पकड़ा था। बाद में पैसे लेकर उसे थाना पर से छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत मिलने पर एसपी विनय तिवारी ने जांच के लिये सदर एसडीपीओ संजय पांडेय को भेजा था। उन्होंने मामले को सत्य पाते हुए एसपी को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद एसपी ने कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़े : शराब कारोबार के लेन-देन के विवाद में दंपति के अपहरण का प्रयास, दो गिरफ्तार अन्य के धड़-पकड़ के लिये छापेमारी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

4 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

4 घंटे ago