Samastipur

SP ने आनंद शंकर गौरव को बनाया वैनी का नया थानाध्यक्ष, तीन दिनों पहले ही तत्कालीन थानाध्यक्ष को किया था निलंबित 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने वैनी थाना में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी है। बुधवार की देर रात उन्होंने नगर थाने में तैनात पु.अ.नि. आनंद शंकर गौरव को वैनी थानाध्यक्ष बनाने की सूचना दी है। बता दें कि तीन दिनों पहले ही एसपी विनय तिवारी ने वैनी थानाध्यक्ष शकील अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

बताते चलें कि शकील अहमद ने मुसरीघरारी कांड संख्या 120/24 के वांछित कुख्यात शराब कारोबारी राजीव रंजन उर्फ राकेश महतो को वैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह वाहन जांच के दौरान पकड़ा था। बाद में पैसे लेकर उसे थाना पर से छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत मिलने पर एसपी विनय तिवारी ने जांच के लिये सदर एसडीपीओ संजय पांडेय को भेजा था। उन्होंने मामले को सत्य पाते हुए एसपी को रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद एसपी ने कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

38 मिनट ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

51 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

57 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

4 घंटे ago