Samastipur

विचाराधीन बंदी मोनू की मौ’त मामले का अभियोग हत्या में परिवर्तित, कोर्ट ने मामले को 302 में परिवर्तित करने की दी स्वीकृति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा उपकारा के विचाराधीन बंदी सिंघिया निवासी मोनू कुमार सिंह की मौत को हत्या मानते हुए कोर्ट ने अभियोग को भादवि 302 में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान की है। जेएम प्रथम जितेन्द्र कुमार की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अभियोगी की ओर से मामले को भादवि 302 में परिवर्तित करने को दिए गए आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मृतक मोनू के भाई सोनू कुमार सिंह के द्वारा न्यायालय में दर्ज कराये गए अभियोग पत्र को कोर्ट ने भादवि 302/149 में परिवर्तित कर दिया है।

इस संबंध में अभियोगी के अधिवक्ता उपेन्द्र ठाकुर व सरिता कुमारी ने बताया कि अभियोग पत्र मोनू कुमार सिंह की मौत से पूर्व दायर किया था, इसलिए उक्त अभियोग भादवि 307 में दायर किया गया था। बाद में ईलाज के दौरान मोनू की मौत हो गयी थी। इसके बाद अभियोगी की ओर से अभियोग को भादवि 302 में परिवर्तित किये जाने को आवेदन दिया गया था। अधिवक्ता ने बताया कि न्यायालय से उक्त मामले में सीआरपीसी 156(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का आदेश पारित करने की भी गुहार लगायी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने विचाराधीन बंदी सिंघिया निवासी मोनू कुमार सिंह की मौत मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच के आदेश पारित कर चुकी है। इसमें कोर्ट उपकारा अधीक्षक, जेलर, अनुमंडल अस्पताल, सदर अस्पताल व डीएमसीएच के चिकित्सक, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक व पुलिस के उच्चाधिकारियों को सम्मन निर्गत कर उनका बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं कोर्ट ने इस मामले में रोसड़ा एसडीपीओ से भी रिपोर्ट तलब की थी।

बता दें कि मृतक मोनू कुमार सिंह के भाई सोनू कुमार सिंह ने एसीजेएम प्रथम कोर्ट में सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, तत्कालीन अपर थानाध्यक्ष दीपशिखा व सिंघिया थाना कांड सं 80/24 की आईओ दीपशिखा सिंहा के विरुद्ध अभियोग पत्र दायर किया था। जिसमें गिरफ्तारी के बाद मोनू की निर्ममता पूर्वक पिटाई किये जाने का आरोप लगाया गया है। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और डीएमसीएच में ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल सभी की निगाहें कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

3 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

4 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

5 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

7 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

7 घंटे ago