Bihar

ऊ मुसहर हैं क्या, मांझी ने लालू को बताया गड़ेरिया तो RJD सुप्रीमो ने दिया करारा जवाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में जाति की राजनीति कोई नई बात नहीं है। लेकिन जाति के मुद्दे पर दो बड़े नेता अब खुलेआम एक-दूसरे के आमने-सामने हैं और जाति को लेकर तीखे शब्द बाण चलाए जा रहे हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद को लेकर कहा कि वो यादव नहीं हैं बल्कि गड़ेरिया हैं। इसपर लालू प्रसाद यादव ने भी करारा जवाब दिया है।

दरअसल पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मांझी ने कहा, ‘वो लोग नहीं पढ़े हैं। मेरा बेटा पीएचडी है, नेट है और प्रोफेसर है। हम भी बीए ऑनर्स किए हैं। उनकी डिग्री क्या है वो बताएं? दूसरी बात यह है कि अगर वो (तेजस्वी) हमको शर्मा कहते हैं तो वो अपने पिताजी के बारे में बताएं कि उनके पिताजी जी किसके जन्मे हुए हैं। गड़ेरिया के जन्मे हुए हैं। वो गड़ेरिया हैं यादव नहीं।’

जीतन राम मांझी भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब जीतन राम मांझी की इन बातों पर लालू प्रसाद यादन ने करारा जवाब दिया। जब उनसे मांझी की बातों को लेकर सवाल पूछा गया तब लालू प्रसाद ने कहा, ‘ऊ मुसहर हैं क्या?’ दरअसल इससे पहले 19 सितंबर को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया था।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘विपक्षी दलों के गुंडे हमारे घर,दरवाजों को तोड़ सकतें पर हमारे लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकतें। घर जलाने वाले लोगों के संरक्षक लालू पाल(गरेड़ी) जी आप राजनीति के लिए अपनी जाति छुपा सकतें हैं पर हम नहीं। हम गर्व से कहतें हैं, हम मुसहर हैं। लालू जी में हिम्मत है तो वह भी कहकर दिखाएं कि हम गरेड़ी हैं। लालू जी! पूरे बिहार में दलितों के जमीन पर और मुसलमानों के क़ब्रिस्तानों पर किस पार्टी के समर्थकों का क़ब्जा रहा है यह सबको पता है। आपने और आपके लोगों ने बहुत दबा लिया हमलोगों को,अब करारा जवाब मिलेगा।’

राजद नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने मांझी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जीतन राम मांझी और उनके बेटे RSS स्कूल से पढ़े हैं। वो सच नहीं जानना चाहते हैं कुछ। जीतन राम मांझी तो केंद्रीय मंत्री है उन्हें जाकर सीएम से मिलना चाहिए और जिसने आग लगाई है उसपर कार्रवाई करना चाहिए लेकिन बिना तथ्यों के कुछ भी नहीं बोलना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

6 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

17 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

17 घंटे ago