Samastipur

समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर के रास्ते कोटा के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, जानें टाइमिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 23 सितंबर को समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर से कोटा (राजस्थान) के लिए एक-एक जोड़ी वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। पूमरे के सीपीआरओ सरस्तवी चंद्र ने बताया कि 05599 समस्तीपुर-कोटा वन-वे स्पेशल 23 सितंबर को समस्तीपुर से दोपहर एक बजे खुलेगी। यह दोपहर दो बजे मुजफ्फरपुर, दोपहर तीन बजे हाजीपुर, शाम 5.05 बजे छपरा जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-आगरा कैंट-मथुरा होते हुए अगले दिन शाम 4.30 बजे कोटा पहुंचेगी। इसमें शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के दो कोच होंगे।

इसके अतिरिक्त 05299 मुजफ्फरपुर-कोटा वन-वे स्पेशल का परिचालन भी 23 सितंबर को किया जाएगा। यह मुजफ्फरपुर से रात 8.50 बजे खुलेगी। हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू रूकते हुए प्रयागराज, छिवकी, टुण्डला, आगरा फोर्ट के रास्ते दोपहर तीन बजे कोटा पहुंचेगी। इसमें तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के एक, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

11 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

11 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

15 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

20 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

20 घंटे ago