Samastipur

पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर टेम्पो से गिरे युवक को पीछे से आ रहे बोलेरो ने रौंदा, मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग के हरपुर जानघाट के निकट गुरुवार को ऑटो से गिरने के बाद बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की वैनी थाना के गंगापुर भगवानपुर गांव निवासी श्रवण राम के पुत्र गुंजय राम (19 वर्ष) के रूप में पहचान की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक किसी कार्य से प्रखंड मुख्यालय गया था। जहां से ऑटो से अपने घर लौट रहा था। उसी क्रम में वह अचानक वह ऑटो से गिर गया।

बताया गया है कि जिस समय वह सड़क पर गिरा उसी समय पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट में वह आ गया। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घाोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। इघर घटना की खबर मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

12 घंटे ago