Samastipur

समस्तीपुर: पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए दुधारू मवेशियों का होगा पशुधन बीमा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- दुधारू मवेशियों के लिए पशुधन बीमा सुरक्षा योजना की शुरूआत की गई है। इसको लेकर किसानों से आवेदन की मांग की गई है। जिससे बीमारी व अन्य कारणों से मवेशियों की मृत्यु से पशुपालकों को होने वाले आर्थिक क्षति की भरपाई की जा सके। इसके लिए पशुपालाकों को मवेशियों के मौत पर उन्हें पशु बीमा के तौर पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जायेगी। इस योजना का मक्शद जिले के सभी वर्ग के पशुपालकों के दुधारू मवेशियों का पशु बीमा कर पशुपालकों के आर्थिक प्रगति, पूंजी निर्माण एवं डेयरी व्यवसाय के प्रबंधन में आर्थिक सहायता दी जानी है।

इस योजना में प्रति दुधारू मवेशी का अधिकतम मूल्य 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है। जिस पर 3.5 प्रतिशत की दर से पशु बीमा की कुल राशि 2100 रूपये होगी। जिसमें राज्य सरकार की ओर से 75 फीसदी राशि यानी 1575 रुपये अनुदान के तौर पर देगी। इसके अलावे पशुपालकों को प्रमियम की 25 फीसदी राशि यानी 525 रूपये बीमा कंपनी को भुगतान करना होगा।

बीमा कंपनी की ओर से दुधारू पशुओं का बीमा महज एक साल के लिए ही किया जायेगा। एक पशुपालक अधिकतम चार दुधारू मवेशियों के लिए पशु बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों के दुधारू मवेशियों में डाटा ईयर टैग लगाये जायेंगे। जिसके सुरक्षा की जिम्मेदारी लाभुकों की होगी। इसके गुम होने पर पशुपालकों को मवेशी की मौत के बाद पशु बीमा की राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा।

7.50 लाख जिले में है मवेशियों की संख्या :

जिले में पशुपालन विभाग से 2020 में पशु गणना कराया गया था। जिसमें यहां मवेशियों की संख्या सात लाख 50 हजार दर्ज की गई थी। इसमें दुधारू पशुओं की संख्या करीब साढ़े चार लाख के करीब थी। अब यह आंकड़ा 5 लाख से उपर चला गया है। यहां गायों व बैलों की संख्या एक लाख नौ हजार 410 है। जबकि यहां भैंसों की संख्या आठ हजार 891 है।

पशु गणना में बकरी, पांडा, भेंड, खरगोश, घोडा व कुत्तों की संख्या भी पशु गणना में शामिल है। लम्पी, त्वचा रोग, एचएसबीक्यू बीमारी से दुधारू मवेशियों की मौत अधिक हो रही है। इसके अलावे यहां बज्रपात एवं बिजली के हाई टेंशन चपेट में आने की वजह से भी हर साल दर्जनों मवेशियों की मौत हो रही है। वहीं, सडक दुर्घटना में भी मरने वाले मवेशियों की फेहरिस्त लंबी है।

Avinash Roy

Recent Posts

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

40 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

55 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

7 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

8 घंटे ago