समस्तीपुर :- आईएएस रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को समस्तीपुर के नए जिला पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। जिलाधिकारी का पदभार संभालते ही उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। बैठक में सर्वप्रथम अपर समाहर्ता ने जिला अधिकारी का औपचारिक रूप से स्वागत किया एवं सभी अधिकारियों ने एक-एक कर अपना परिचय दिया।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि वे प्रत्येक विभाग की प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे तथा सभी अधिकारीयों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की प्राथमिकता तय कर उस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।जिला अधिकारी ने उनका स्वागत करने के लिए सभी का धन्यवाद किया। बैठक में जिला पदाधिकारी के अलावा अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…