Samastipur

समस्तीपुर में POLICE लिखी लाल बत्ती लगी गाड़ी पलटने के मामले में चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि, गिरफ्तार; अन्य फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम पुलिस लिखे स्टीकर, लाल बत्ती व सायरन लगी एक लक्जरी गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गयी। इस दौरान गाड़ी में सवार सभी लोग फरार हो गये वहीं उसका चालक पकड़ा गया। चालक के नशे में होने की आशंका के कारण मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसे मेडिकल जांच के लिये भेजा जहां उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। चालक की पहचान दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना अंतर्गत उधोपट्टी वार्ड संख्या-03 निवासी भोला शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र कन्हाई शर्मा के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार, लग्जरी गाड़ी इनोवा क्रिस्टा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR07AU0833 है किसी बड़े पुलिस अधिकारी की गाड़ी है। सभी दरभंगा से समस्तीपुर जिले के सरायरंजन आए थे इसी दौरान शराब के नशे में दुर्घटना के शिकार हो गई। आशंका है कि गाड़ी में सवार अन्य व्यक्ति भी शराब के नशे में थे। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वह लोग वहां से फरार हो गए। आशंका है की वह लोग भी पुलिस कर्मी थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

3 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

7 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

9 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

9 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

9 घंटे ago