समस्तीपुर/मोहनपुर :- बिहार में प्रारंभ हुए भू-सर्वेक्षण में विसंगति होने का आरोप लगा आंदोलनों की शुरुआत हो गयी है। सोमवार को मोहनपुर प्रखंड परिसर में 8 सूत्री मांग को लेकर समाजसेवी उमेश राय ने प्रखंड परिसर में आमरण अनशन शुरू किया। उनकी मांगों में नया भूमि सर्वे पुराने नक्शा एवं पुराने खतियान से कराने, नया नक्शा नया खतियान रद्द करने, प्रखंड के सभी राजस्व ग्रामों की सीमारेखा की जांच करने, नया जमाबंदी व नया रजिस्टर-2 तैयार करने, इस भू-सर्वेक्षण में पुराना नक्शा खातियान से टेबुल सर्वे कराने आदि मांगें सम्मिलित हैं।
अनशनकर्ता उमेश राय के समर्थन में जुटे सैंकड़ों किसान मांगों से संबंधित तख्ती लिये नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर अशोक राय के संचालन में कई किसानों ने सभा को संबोधित किया। जिसमें विगत 60 के दशक में किसानों की हजारों बीघा भूमि को बिहार सरकार के खाते में दर्ज करने का मुद्दा भी उठाया गया।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…