बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा वीनू मांकड़ ट्रॉफी मेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी है। यह टीम पहले दो मैचों के लिए घोषित की गई है। टीम की कमान समस्तीपुर के मोहम्मद आलम को सौंपी गई है। सत्यम कुमार उपकप्तान होंगे। टीम के मुख्य कोच संजय कुमार होंगे जबकि सहायक कोच मोहम्मद रहमतुल्लाह होंगे। इस लिस्ट में समस्तीपुर के रहने वाले स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाले चार दिवसीय मुकाबले के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के साथ रहेंगे।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार ग्रुप सी में है। इस ग्रुप में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल, उत्तराखंड और सिक्किम की टीमें हैं। इस मुकाबले की मेजबानी हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन करेगा।
4 अक्टूबर : बिहार बनाम उत्तराखंड
6 अक्टूबर : बिहार बनाम सिक्किम
8 अक्टूबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
10 अक्टूबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
12 अक्टूबर : बिहार बनाम केरल
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…