समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल पर गुरुवार की रात जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने जमकर पथराव किया गया। इस घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। जिनका उपचार समस्तीपुर में ही कराया गया। बताया गया है कि रात करीब पौने नौ बजे समस्तीपुर में कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए चली। आउटर सिग्नल पर पहुंचते ही ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब जीआरपी की एस्कार्ट पार्टी ट्रेन के अंदर मौजूद थी। बताया जाता है कि रात करीब पौने नौ बजे समस्तीपुर में कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए चली। आउटर सिग्नल पर पहुंचते ही ट्रेन पर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुए पथराव से यात्री दहशत में आ गए। 45 मिनट की देरी से ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची।
वहीं, सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे तथा जांच की। पथराव के कारण पेंट्रीकार समेत उसके बगल की ए-वन तथा बी-2 कोच के शीशे टूट गए। कई स्लीपर कोच की खिड़कियों पर भी पत्थर लगे थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आगे निकली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पथराव की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रेल अधिकारियों ने बताया कि पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…