Samastipur

समस्तीपुर में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 34 जिलों के 408 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में शहर के पटेल मैदान में गुरुवार से छह दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुआ। हालांकि, भारी बारिश के कारण प्रतियोगिता पटेल मैदान में बने कबड्डी कोर्ट पर नही हो पाई। इस पर जिला प्रशासन व मैच ऑफिशियल ने शाम तक बारिश थमने का इंतजार किया। लेकिन दिन भर रुक रुक कर बारिश होने की बजह से मुकाबले को पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में शुरू कराया गया।

जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने बताया कि 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 38 जिले एंव एक एकलव्य की टीम के 468 खिलाड़ी व 78 दल प्रभारी भाग ले रहे हैं। मुकाबले शुरू होने से पूर्व तक 34 जिलों के 408 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। वही पांच जिला की टीमें आनी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के भोजन व आवासन की व्यवस्था विधि महाविद्यालय में की गई है। वहीं पुरुष दल प्रभारीयों के आवासन एमएसकेजी महाविद्यालय में की गई हैं।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एकलव्य बिहार बनाम शिवहर के बीच खेला गया। जिसमें एकलव्य ने एक तरफा मुकाबले में 37-1 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला आफजाई कर मैच को शुरू कराया। मौके पर जिला कबड्डी संघ के राजीव चौधरी, नेशनल कबड्डी रेफरी राणा सिंह, अरुण कुमार सहित विभिन्न जिला के खिलाड़ी व दल प्रभारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago