Samastipur

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक ने लिया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का जायजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक जिले शहरी एवं 20 प्रखंड के 51,40,930 लक्षित लोगों के विरुद्ध 41,30,930 लोगों (80.4%) को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई है। कार्यक्रम के सघन निगरानी एवं मूल्यांकन को लेकर लेकर भारत सरकार के परिवार एवं कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रवि शंकर सिंह के द्वारा दो दिवसीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।

डॉ. रवि शंकर सिंह ने खानपुर प्रखंड के शोभन गांव एवं वारिसनगर के रामपुर विशुन गांव का भ्रमण किया तथा दूसरे दिन गुरुवार को चलाए गए फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का जायजा जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार एवं सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा कर लिया। समीक्षा के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि जिले में 10 अगस्त से 24 अगस्त तक सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत लोगों को घर-घर दवा खिलाए गए। वहीं 27 से 31 सितंबर तक बूथ स्तर पर लोगों को दवा खिलाई गई। 2 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक मॉप अप राउंड के तहत छूटे हुए लोगों को दवा खिलाई जा रही है।

अभियान के तहत खिलाए गए दवा एवं परिवारों के लोगों से मिलकर लिया फीडबैक :

डॉ. सिंह ने संबंधित गांव के लोगों के परिवारों के साथ मिलकर कार्यक्रम से संबंधित फीडबैक लिया तथा दोनों प्रखंड के विभिन्न घरों में जाकर परिवार पंजी के साथ उन्होंने कार्य का सत्यापन किया। प्रखंड स्तर पर माइक्रो प्लान, ट्रेनिंग प्लान, भ्रमण प्लान और प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का भी मूल्यांकन किया। इस दौरान दोनों प्रखंड के कार्यों को देखकर काफी प्रसन्न हुए एवं कार्यों की सराहना किया।

साल में एक बार करना होता है दवा का सेवन :

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार ने बताया ने बताया कि केन्द्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार, फाइलेरिया से बचाव और रोकथाम के लिए साल में एक बार फाइलेरिया रोधी दवाओं अल्बेंडाजोल, डीईसी और आइवरमैकटिन का सेवन पर्याप्त है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति लगातार 5 वर्षों तक दवाओं का सेवन करता है तो उन्हें आजीवन फाइलेरिया होने की संभावना नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि ज्यादा दिनों तक बुखार रहे, पुरुष के जननांग में या महिलाओं के स्तन में दर्द या सूजन रहे और खुजली हो, हाथ-पैर में भी सूजन या दर्द रहे तो यह फाइलेरिया होने के लक्षण हैं। तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

इस मौके पर भीबीडीसी कंसलटेंट संतोष कुमार, भीबीडीएस अमरेंद्र कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, पीएचसी खानपुर के प्रभारी चिकित्सा और बीएचएम एवं वारिसनगर के बीसीएम, पिरामल के प्रोग्राम ऑफिसर जयशंकर चौधरी, पीसीआई के रणधीर कुमार, सीफार के अमन कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

60 मिनट ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

3 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

9 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

10 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

11 घंटे ago