Samastipur

समस्तीपुर में 696 केन बीयर समेत दो वाहन जब्त, तीन धंधेबाजों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

तस्वीर : सांकेतिक 
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मथुरापुर थाने की पुलिस ने दो वाहन पर लदे 696 केन बीयर बरामद करने के साथ तीन धंधेबाजों को दबोच लिया। गिरफ्तार तीनों धंधेबाज जिले के विभूतिपुर के निवासी बताये गये हैं। इस संबंध में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याणपुर की ओर से एक स्कॉर्पियो व डस्टर से भारी मात्रा में केन बीयर समस्तीपुर की ओर ले जायी जा रही है।

इसके बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मुक्तापुर गुमती व स्टेशन के बीच वाहन चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान कल्याणपुर की ओर से दोनों वाहन आते दिखे। लेकिन पुलिस को देख चालकों ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। तब पुलिस ने खडेड़ कर दोनों वाहन व उस पर सवार लोगों को पकड़ा। जांच में दोनों वाहन से 696 केन बीयर मिला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहन को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजों की विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव के अजीत कुमार, विपिन कुमार साह व भरपुरा डीह के मणिकांत मिश्र के रूप में पहचान हुई है। तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में पुलिस ने भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago