Samastipur

गमछे से हाथ बांध दिया; समस्तीपुर में डीजल अनुदान के आवेदन की जांच करने गये कृषि समन्यवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत मो. नगर पूरब पंचायत के मर्रा वार्ड नं 07 में मंगलवार को डीजल अनुदान के आवेदन की जांच करने गये कृषि समन्यवक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि Samastipur Town Media इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में कृषि समन्वयक विजय शंकर कुमार को ग्रामीणों ने घेर रखा है और उनका हाथ भी गमछे से बंधा है।

वीडियो में आक्रोशित ग्रामीण वरीय अधिकारियों को बुलाने के बाद ही कृषि समन्वयक को मुक्त करने की बात कहते दिख रहे हैं। वीडियो में ग्रामीणों को यह कहते सुना जा रहा है कि अनुमंडल कृषि कार्यालय द्वारा डीजल अनुदान का आवेदन बिना जांच-पड़ताल के रद्द कर दिया जा रहा है। सभी इस पर रोष जता रहे थे। उनका कहना था कि आवेदन रद्द होने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ रहा है।

इधर, इस संबंध में विभागीय सूत्रों से जब जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि तकरीबन 150 से अधिक डीजल अनुदान का आवेदन प्रखंड कृषि कार्यालय से अग्रसारित कर अनुमंडल कृषि कार्यालय को भेजा गया था। जिसमें अनुमंडल कृषि कार्यालय द्वारा महज 50 आवेदन की स्वीकृति प्रदान की गई। इन्हीं स्वीकृत आवेदनों के जांच में कृषि समन्वयक महुली पहुंचे थे। जिन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का कोपभाजन बनना पड़ा।

वायरल वीडियो में कृषि समन्वयक यह स्वीकार भी कर रहे हैं कि किसानों का डीजल अनुदान आवेदन रद्द कर दिया गया है, जिससे किसान आक्रोशित है। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों की मध्यस्थता व हस्तक्षेप पर किसानों ने कृषि समन्वयक को मुक्त किया। इस संबंध में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया कि यह मामला उनकी संज्ञान में नहीं आया है। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी से उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। पर उन्होंने कॉल का रिस्पांस नहीं दिया गया। इधर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा बनी रही।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago