Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 से 72 घंटे में हो सकती है छिटपुट वर्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 से 72 घंटो में समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा (15-20 मिमी) भी होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने मंगलवार को 15 सितम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार इस अवधि में 10 से 12 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

7 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

8 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

13 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

20 घंटे ago