Samastipur

समस्तीपुर जिले के करीब तीन लाख किसान कृषि एप से जुड़कर खेती-किसानी की बारीकियां सीखेंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिले के करीब तीन लाख किसान कृषि एप से जुड़ेगे। इसके माध्यम से किसानों को खेती-किसानी की बारीकियां सीखेंगे। इन किसानों को कृषि विभाग के बीओ, किसान सलाहकार, कोर्डिनेटर, एटीएम, बीटीमए आदि किसानों को इन ऐप की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। वहीं जिन किसानों के पास एंड्रायड फोन है, उनमें इस एप को डाउनलोड भी कराएंगे। पहले चरण में प्रत्येक पंचायत में कम से कम 100 किसानों को बिहार कृषि एप से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी सहित जिले के सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, एटीएम और बीटीएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कृषि एप से किसानों को कृषि से जुड़ी योजना व मौसम की जानकारी तथा खेती से संबंधित समस्या का समाधान एप के माध्यम से होगा।

वहीं ग्राम स्तर पर किसान मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जान सकेंगे। किसान जिस लोकेशन में एप खोलेंगे, उस इलाके में तीन दिन के मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी एप में सबसे पहले मिलेगी। उसके बाद बगल के बाजार में अनाज, सब्जी कितना पहुंचा। किस भाव में बिक रहा है। कोल्ड स्टोर सहित अनाज भंडार के लिए गोदाम नजदीक में कहां है। इसकी भी जानकारी एप से स्वत मिलेगी। वहीं कृषि योजना की जानकारी प्रतिदिन की मिलेगी। साथ ही किस मौसम में किसान किस फसल की खेती करें। यह भी जानकारी मिलेगा। एप इंस्टॉल होने के बाद किसानों को बीज, डीजल अनुदान सहित कृषि से संबंधित किसी भी लाभ के लिए साइबर कैफे में नहीं जाना पड़ेगा।

किसान अपनी मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करेंगे तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी जान पाएंगे। कृषि विभाग से मिली जानकारी के जिले में साढ़े तीन लाख पंजीकृत किसान हैं। बिहार कृषि एप को पंजीकृत ओर गैर पंजीकृत दोनों ही प्रकार के किसान अपने मोबाइल में इंस्टॉल करा सकते हैं। एप से सभी किसानों को जानकारी समान ही मिलेगी। लेकिन पंजीकृत किसानों को यह लाभ होगा कि वे एप के माध्यम से कृषि योजनाओं के लिए अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन गैर पंजीकृत सिर्फ जानकारी ले सकते हैं लेकिन, आवेदन नहीं कर सकते हैं।

जानें एप के बारे में :
  • एप खोलते ही किसानों को लोकेशन के अनुसार तीन दिन की मौसम की मिलेगी जानकारी
  • किसान के आसपास के बाजार में कृषि उत्पाद की मात्रा और बाजार भाव की मिलेगी जानकारी
  • केंद्र और राज्य द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी प्रतिदिन मिलेगी।
  • अपनी इच्छा के अनुसार किसान योजनाओं के लाभ के लिए खुद के मोबाइल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसानों द्वारा किए गए आवेदन की प्रगति की मिलेगी जानकारी
  • खेती किसानी की समस्या बताने पर किसानों को मोबाइल पर ही मिलेगा समाधान और सुझाव
  • एप में किसानों को मौसम, आसपास के बाजार, भंडारण गोदाम और योजनाओं की मिलेगी जानकारी
  • पंजीकृत किसान योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने मोबाइल से ही कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

2 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago