समस्तीपुर :- समस्तीपुर के राजेश शर्मा ने विश्व कौशल प्रतियोगिता में कैबिनेट मेकिंग श्रेणी में पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता फ्रांस के लियोन में 10 से 15 सितंबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में राजेश शर्मा ने बिहार के कौशल और शिल्पकला का एक अद्भुत नमूना प्रस्तुत किया।
इससे पहले राजेश शर्मा ने 15 से 19 मई तक यशोभूमि, द्वारका, दिल्ली में आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2024 में गोल्ड मेडल जीता था। अब, विश्व कौशल प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 1400 प्रतिभागियों के बीच अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन कर, उन्होंने बिहार को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। सफलता पर राजेश शर्मा ने कहा कि यह मेरे लिए एक गर्व का पल है। बता दें कि राजेश शर्मा के पिता एक बढ़ई हैं। वह बचपन से ही पिता को काम करते देखते रहे हैं।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…