समस्तीपुर :- समस्तीपुर के इशांत राज ने बिहार राज्य सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में युगल मुकाबला जीत कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं वे एकल फाइनल में हार कर उपविजेता बने और दोहरा खिताब जीतने से चूक गये। उक्त जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि सुपौल में 11 से 14 सितंबर तक आयोजित बिहार राज्य सब जूनियर (अंडर-15) बैडमिंटन चैंपियनशिप के युगल मुकाबले में समस्तीपुर के इशांत राज मुजफ्फरपुर के अपने जोड़ीदार काव्य कश्यप के साथ खेलते हुए फाइनल में मुजफ्फरपुर के अराध्य कुमार एवं हर्ष कुमार की जोड़ी को सीधे सेटों में 23-21 एवं 21-06 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
वहीं एकल फाइनल में इशांत मुंगेर के मो. अश्दुल्लाह से 21-16, 16-21 एवं 13-21 से कड़े मुकाबले में पराजित होकर दोहरे खिताब से चूक गये। इशांत राज के इस शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन बिहार राज्य सब जूनियर (अंडर-15) बैडमिंटन टीम में हुआ है। उनका चयन एकल एवं युगल दोनों मुकाबले के लिए किया गया है। वे अगले महीने पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इशांत के इस शानदार सफलता पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, उपाध्यक्ष एके लाल, मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संयुक्त सचिव निलेश कुमार, डॉ. एके आदित्य, डॉ. हेमंत ठाकुर, डॉ. सुशांत, अमित गुप्ता, रोहित कुमार, रौशन अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, सुजीत कुमार, अजीजुर रहमान नन्हें, हिमांशु चाँदना सहित कई खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…