Samastipur

कबाड़ व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या के विरोध में जाम व आगजनी, लगभग दो घंटे तक अस्त-व्यस्त रहा समस्तीपुर शहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कबाड़ व्यवसायी बेचू सेठ की हत्या से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार सुबह शहर के मगरदही चौक को जामकर रोष जताया। सड़क जाम से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी थी। खासकर समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। लोगों ने सड़क पर टायर भी जला रखा था। हालांकि पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम हटा लिया।

यह भी पढ़ें : नाबालिग लड़की का श’व बरामद मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, समस्तीपुर पुलिस ने चटकायी लाठी

नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि मृतक के परिजन ने अभी आवेदन नहीं दिया है। विदित हो कि नगर थाना क्षेत्र के नीम गली में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने कबाड़ व्यवसायी बेचू सेठ की गोली मार कर हत्या कर दी थी। बताया गया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव के साथ मगरदही चौक को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए चौक के सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर दी थी।

वहीं जाम के कारण समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग के अलावा रोसड़ा जाने वाली रोड में भी वाहनों का लंबा काफिला लग गया था। एक तरफ मगरदही घाट चौक से लेकर ओवरब्रिज और पटेल गोलंबर से मोहनपुर तक वाहन जाम में फंसे हुए थे। वहीं दूसरी ओर मगरदही पुल से लेकर बाजार समिति के आगे तक वाहनों की कतार लगी हुई थी। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटा लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जाम से करीब दो घंटे तक लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। पैदल जाने के अलावा कोई दूसरा मार्ग नहीं था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

5 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

5 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago