Bihar

चर्चित IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा, कहा- आगे भी बिहार ही कर्मभूमि, चुनाव लड़ने की अटकलें

बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर शिवदीप लांडे ने अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। शिवदीप लांडे ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है।

शिवदीप लांडे ने फेसबुक पर लिखा, ‘मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं।

मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस से त्यागपत्र दिया है। परन्तु मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी। जय हिन्द।’ बता दें कि शिवदीप लांडे अभी पूर्णिया के आईजी थे। पूर्णिया आईजी शिवदीप लांडे ने ई-मेल से सरकार को इस्तीफा भेज दिया है और इस समय अपने दफ्तर में बैठे हैं। इस्तीफा मंजूरी की प्रक्रिया में कुछ समय भी लग सकता है। आईजी ने कहा मैंने व्यक्तिगत कारणों से पुलिस सेवा से इस्तीफा दिया है।

महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे आगे बिहार में क्या करेंगे, इस बात को उन्होंने साफ नहीं किया है। अटकलें उड़ रही हैं कि वो बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार में सिंघम जैसी छवि रखने वाले लांडे को लेकर अटकल है कि वो भारतीय जनता पार्टी या जन सुराज में शामिल हो सकते हैं। लेकिन जब तक खुद लांडे सामने आकर कुछ साफ ना करें, कोई भी चर्चा गलत साबित हो सकती है।

शिवदीप लांडे की गिनती बिहार के तेज-तर्रार आईपीएस अफसरों में होती थी। जानकारी के मुताबिक, शिवदीप लांड ने अभी 2 हफ्ते पहले ही पूर्णिया आईजी के रूप में अपना योगदान दिया था। लेकिन अचानक उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया है।

यहां आपको याद दिला दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले राज्य की एक और चर्चित महिला आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने निजी कारणों की वजह से इस्तीफा दिया था। वर्ष 2006 के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे बिहार के कई जिलों में एसपी के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। पटना, अररिया, मुंगेर और पूर्णिया में वो पुलिस अधीक्षक रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

2 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

11 घंटे ago