Samastipur

गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर पुलिस ने लू’टकांड के आरोपी को देसी कट्टा व कारतूस के साथ दबोचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत के कमलावाहा चौर स्थित एक झोपड़ी से पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसड़ाही मालिकाना गांव निवासी ओमप्रकाश सहनी के पुत्र रविकांत कुमार उर्फ रवि के रूप में की गई।

थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर कई दिनों से एक संदिग्ध युवक को देखा जा रहा है। सत्यापन के लिए अपर थानाध्यक्ष शशिशंकर कुमार को पुलिस बल के साथ भेजा गया। युवक पुलिस को देख भागने लगा । तब पुलिस ने खडेड़ कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मार्च में समूह कर्मी से लुट हुई थी, जिसमें उक्त युवक शामिल था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में युवक अपने नानी के घर खानपुर थाना क्षेत्र के अमसौर में रहता था। इस पर वारिसनगर, खानपुर, रोसड़ा थाना सहित कुल चार लूट का मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

24 मिनट ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

42 मिनट ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

2 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

11 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

11 घंटे ago