Samastipur

समस्तीपुर के इन इलाकों में गंगा नदी में उफान से बाढ़ जैसे हालात, सड़कें डूबीं; घर और स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- गंगा में उफान जारी है। नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बिहार में गंगा किनारे बसे गांव-कस्बों में बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। समस्तीपुर जिले के कई इलाकों में भी घर और स्कूलों में गंगा नदी का पानी घुस गया है, सड़कें डूब गई हैं। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर व विद्यापतिनगर प्रखंडों में गंगा के बाढ़ का पानी कई घरों व स्कूलों में घुस गया। इससे गांवों में स्थित स्कूल भी प्रभावित हुआ है। स्कूल के कई कमरे जलमग्न हैं। दियारा इलाके में सड़कों पर पानी आ जाने से आवागमन भी बाधित हो गया है। फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर 47.05 मीटर पर है, जो खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर है।

बता दें कि पिछले तीन दिन से गंगा के जलस्तर में उफान जारी था। इससे बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही थी। लोग बाढ़ से बचने के लिए पहले ही ऊंची जगहों की शरण ले चुके हैं। हालांकि अब भी कई लोग अपने-अपने घरों मे ही हैं। इस साल दूसरी बार गंगा में बाढ़ आई है। इससे पहले अगस्त में भी गांव जलमग्न हुए थे। हालांकि दो दिन बाद ही जलस्तर में कमी आने से बाढ़ की समस्या दूर हो गई थी। जानकारी के अनुसार मोहनपुर के 22 स्कूल, मोहिउद्दीननगर के 10 और विद्यापतिनगर के 4 विद्यालय बाढ़ प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण इन विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा भी प्रभावित हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

4 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

5 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

10 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

18 घंटे ago