Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जेडीयू बराबर सीट लड़ेगी; उमेश कुशवाहा का बड़ा दावा

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नेताओं और राजनीतिक पार्टियों से लबालब चल रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सीटों की दावेदारी जोर पकड़ने लगी है। गठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दावा कर दिया है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी एक बराबर सीट पर लड़ेगी। हालांकि उमेश कुशवाहा ने कहा है कि सीट बंटवारा गठबंधन की अंदरूनी बात है जिसे पार्टियां बैठकर आपस में कर लेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी दल चट्टानी एकता के साथ जुड़े हुए हैं।

उमेश कुशवाहा ने समाचार संगठनों से बातचीत में बिहार की राजनीति में जेडीयू और बीजेपी के बीच बड़े भाई और छोटे भाई के रिश्तों में बदलाव के सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी कभी छोटी नहीं रही। उन्होंने सफाई दी कि 2019 के चुनाव में जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर लड़ी थी लेकिन जदयू किशनगंज हार गई। 2024 के चुनाव में जीतनराम मांझी आ गए, उपेंद्र कुशवाहा आ गए तो एक सीट कम लड़े। उन्होंने सीटों को लेकर सहयोगी दलों के नेताओं के दावे पर कहा कि दावा का क्या है, आपस में तालमेल से सीट बंटवारा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इतना जरूर है कि एनडीए का प्रदर्शन बेहतर होगा। कुशवाहा ने याद दिलाया कि जेडीयू के नेता नीतीश कुमार ने कहा है कि 2025 में 225 सीट पार होंगे।

उमेश कुशवाहा ने बिहार में लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि यह परिणाम नीतीश कुमार की देन है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों में पार्टियों को मिली बढ़त की गिनती करते हुए कहा कि एनडीए 177 सीट पर आगे था जिसमें 74 पर जेडीयू, 68 पर बीजेपी, 29 पर लोजपा और 6 पर हम को बढ़त मिली। बड़ा भाई और छोटा भाई के संदर्भ में जब उमेश ने लीड की सीटें गिनीं तो यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि जेडीयू बीजेपी से एक सीट कम लड़ी थी।

चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों की तरफ से सीट के दावे पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि कौन क्या कहां बोल रहा है, उस पर बोलने का कोई मतलब नहीं है। जब गठबंधन में इस पर बात होगी, तब बात करेंगे। बताते चलें कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग फॉर्मूला अलग-अलग होता है। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के फॉर्मूला से नुकसान हुआ है इसलिए इसमें आगे सुधार होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

16 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

22 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

23 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

23 घंटे ago