समस्तीपुर :- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस को समस्तीपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ईद ए मिलाद उन नबी के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। ईद ए मिलाद उन नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जुलूस के माध्यम से मुस्लिम भाइयों ने अपने समाज के लोगों से नबी के रास्ते पर चलने की अपील की।इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा अपने घरों में जश्न ए मिलाद उन नबी से तहत फतेहा कराते हुए एक-दूसरे को मुबारक बाद पेश किया। जुलूस के दौरान सभी ने मिलकर देश के लोगों के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी।
इधर मुसरीघरारी में भी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस को ईद ए मिलाद उन नबी के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर मौलाना शमीम रजा, मौलाना क्युम बरकाती साहब , हाफिज नसीम साहब, हाफिज इरफान साहब, मदरसा अध्यक्ष मो. नईम साहब, सचिव मो. मुमताज साहब, खजांची मो० राजा, मो० नौशाद, फणींद्र राम, अब्दुल हकीम, नुर आलम, मो. मुस्तफा, मो. ऐयाज, मो. मुश्ताक, मो.असरफ समेत अन्य उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…