समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- कॉ. सीताराम येचुरी का श्रद्धांजलि सभा दलसिंहसराय के आरबी कॉलेज परिसर में कॉ. राम सेवक राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सबसे पहले कॉ. सीताराम के तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाया गया। उसके बाद हुई श्रद्धांजलि सभा को सीपीआई (एम) जिला सचिव मंडल के सदस्य कॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने पार्टी जिला कमिटी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सादे जीवन तथा राजनीतिक जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वह सादगी के प्रतीक व्यक्ति थे दो-दो बार राज्य सभा के सदस्य रहे।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के सत्यनारायण सिंह, उदयकेतु चौधरी राजद के नंदकिशोर महतो, सुनील केजरीवाल, चंदन प्रसाद सीपीआई के विनोद समीर, शंकर राम, सुभेन्दु कुमार, सीपीएम से नीलम देवी, रामसेवक राय, विधानचद्र, हरिवल्लभ सिंह, रामविलास शर्मा, नरेश दास , अर्जुन राय, राहुल कुमार, अरविंद राय, महेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, जनक लाल महतो, कुन्दन कुमार, नीलकमल समेत अन्य उपस्थित रहें।
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…