समस्तीपुर :- बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड के शाहगंज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए एनआई कार्य के मद्देनजर कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन/प्रारंभ कर किया जायेगा। इसके लिए जारी सूची के अनुसार आनन्द विहार टर्मिनल से 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 1401 8 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस, रक्सौल से 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर 2024 को खुलने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 27 सितम्बर को खुलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती क्लोन स्पेशल, दरभंगा से 30 सितम्बर को खुलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती क्लोन स्पेशल रद्द रहेगी।
वहीं छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाने वाली ट्रेनों में जयनगर से 24, 27, 29 सितम्बर तथा 01 एवं 04 अक्टूबर, 2024 को खुलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस, अमृतसर से 23, 25, 28, 30 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को खुलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस शामिल है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…