Samastipur

समस्तीपुर में बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे डीएम से मिला महागठबंधन का शिष्टमंडल, सौंपा ज्ञापन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : महागठबंधन का शिष्टमंडल सोमवार को डीएम से मिला और जिले में बदहाल कानून व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के साथ अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, मोरवा विधायक रणविजय साहू, राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. अबु तमीम, भाकपा माले के जिला मंत्री प्रो. उमेश कुमार, माकपा के जिला मंत्री रामाश्रय महतो तथा भाकपा के वरीय नेता सुधीर देव शामिल थे।

उन्होंने डीएम को विगत दिनों आंदोलन कर रहे हकीमाबाद के छात्रों तथा महिलाओं पर किए गए हुए लाठी चार्ज से अवगत कराने के साथ सड़क जाम करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की शिकायत की। वनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा की हत्या, ताजपुर के रहीमाबाद निवासी मो. कुरैशी के साथ विद्यापतिनगर में मॉब लिंचिंग की घटना पर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने मांगों पर ने अपेक्षित पहल करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद महागठबंधन के विधायकों ने सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए महागठबंधन के नेताओ ने कहा कि विगत दिनों स्टेडियम गोलंबर के पास छात्रों तथा महिलाओं पर लाठी चार्ज की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। लाठी चार्ज का वीडियो देखने से हकीमाबाद पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो. अबु लैस अंसारी के पिता का निधन हार्ट एटेक से हो गया है।

उन्होंने कहा कि नगर थाना कांड संख्या 197/24 तथा 198/24 को जनहित व न्यायहित में वापस लिया जाना चाहिए तथा निर्दोषों को आरोप मुक्त किया जाना चाहिए। जिले में बेहद तेजी से बढ़ते हुए अपराध की घटनाओं से आमजन बेहद डरे हुए है तथा चिंतित है। लोकतंत्र मानवता व इंसानियत से चलता है। लोकतंत्र को पुलिस दमन के सहारे नही चलाया जा सकता है। लाठी चार्ज तथा झूठा मुकदमा लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार की पर्याय है। निर्दोषों को आरोप मुक्त करने, वनवीरा के मुखिया की हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने, विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 114/24 के आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा जिले में अपराधियों द्वारा जारी तांडव पर नकेल कसने की मांगों को लेकर महागठबंधन सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

मौके पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक अशोक वर्मा, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. अबु तमीम, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा के वरीय नेता सुधीर कुमार देव, राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, कांग्रेस नेता परमानंद मिश्रा, कांग्रेस नेता विश्वनाथ हजारी, राजद महासचिव मो. परवेज आलम, राजद अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मो. फैयाज अहमद, माकपा नेता सत्यनारायण सिंह, भाकपा नेता रामऔतार ठाकुर, कांग्रेस नेता सूरज राम, राजद नेता करण भास्कर आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

5 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

9 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

10 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

10 घंटे ago