समस्तीपुर/विभूतिपुर :- Samastipur Town Media द्वारा बीपीएससी टीआरई-1 में फर्जी तरीके से शिक्षक बहाली की खबर लगातार प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद संदिग्ध शिक्षकों ने स्कूल छोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों के उपस्थिति पंजी को बदलने की तैयारी भी चल रही है। लगभग एक हफ्ते से लगातार Samastipur Town Media द्वारा शिक्षक बहाली प्रक्रिया में हुए फर्जीवाड़े को लेकर खबर प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। इस बीच सबसे अहम सवाल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से है जिसने अब तक संबंधित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थिति पंजी को जब्त नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार संबंधित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थिति पंजी को बदलने की तैयारी चल रही है। ऐसे में समस्तीपुर शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में है की आखिर अब तक शिक्षकों की उपस्थिति पंजी को अपने कब्जे में क्यों नहीं लिया गया है।
कुछ फर्जी शिक्षक स्वास्थ्य का हवाला देकर स्कूल से लातपा हो गये हैं तो कुछ बिना सूचना के गायब हो गये हैं। जबकि कुछ संदिग्ध शिक्षक पहले से ही विद्यालय से फरार थे। Samastipur Town Media द्वारा फर्जी शिक्षक बहाली की खबर लगातार दिखाए जाने के बाद तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा संज्ञान लेकर जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाने के आदेश से फर्जी तरीके से विभूतिपुर में बहाल हुए शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय समर्था के शिक्षक अमरजीत कुमार और पंकज कुमार साहू बिना सूचना के सोमवार से फरार हो गये। जबकि दोनों 5 सितंबर तक विद्यालय आते जाते रहे हैं। बताया जाता है कि इन दोनों शिक्षकों का 15 दिनों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण भी नहीं हुआ है। इन दोनों शिक्षकों का नाम ई-शिक्षा पोर्टल पर पंचायत शिक्षक के रूप में दर्ज किया गया है जबकि अन्य शिक्षकों का चयन बीपीएससी द्वारा टीआरई-1 चढ़ा है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…
समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…
16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…