Samastipur

राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होगी मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- राज्य सरकार ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2024 को लेकर शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। राज्य भर से चयनित कुल 41 शिक्षकों में मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा का भी नाम शामिल है। कुमारी विभा वर्ष 2016 से मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षकों ने बताया कि उनके योगदान से पहले यह विद्यालय काफी जर्जर एवं चुनौतीपूर्ण स्थिति में था।

कुमारी विभा के प्रयास से इस विद्यालय में न केवल आधारभूत संरचना में आमूलचूल परिवर्तन हुआ बल्कि उन्होंने यहां की शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाकर विद्यालय को एक नई पहचान दिलाई। कुमारी विभा के नेतृत्व में इस विद्यालय में तैयार किया गया किचन गार्डन पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना। बेहतरीन किचन गार्डन एवं इसमें की जाने वाली जैविक खेती के लिए मध्य विद्यालय दलसिंहसराय को मध्याहन भोजन में उत्कृष्टता का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं कुमारी विभा ने अपने विद्यालय में स्वच्छता की भी अद्भुत मिसाल पेश की है।

उनके नेतृत्व में विद्यालय ने दो बार राज्य स्तरीय विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार एवं एक बार जिला स्तरीय विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त किया। कुमारी विभा पूर्व में कई बार जिला स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से भी नवाजी जा चुकी हैं। विद्यालय में नित्य नए नवाचार एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल निर्माण के लिए कुमारी विभा का समर्पण जिले के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा श्रोत रहा है।

कुमारी विभा बताती हैं की ईश्वर की असीम कृपा से मानव के रूप में जन्म मिला है। यह लोगों की सेवा करने का अद्भुत मौका है और शिक्षक का पद इसके लिए एक बेहतरीन जरिया है। एक शिक्षक के नाते शिक्षा, शिक्षक और शिक्षण के लिए के लिए सदा समर्पित रही हूं एवं जीवन भर इसे हेतु कार्य करती रहूंगी। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, पति, अपनी बेटियों के साथ-साथ विद्यालय की पूरी टीम को दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

5 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

15 घंटे ago