Samastipur

समस्तीपुर: मध्य विद्यालय मुरियारो की छात्रा अन्नू शर्मा रही राज्यस्तर पर अव्वल, शत प्रतिशत अंक किया अर्जित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट आयोजित कराए जाने के बाद से छात्र छात्राएं रूची लेने लगे है और बौद्धिक स्तर का प्रयोग करते हुए मेधा का परचम लहराते हुए जिला व अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मध्य विद्यालय मुरियारो की छात्रा अन्नू शर्मा ने समयावधि से पूर्व सवाल का हल कर नीट माॅक टेस्ट थ्री में शत-प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तर पर सफलता का डंका बजाया है।

वहीं आईआईटी जेईई माॅक टेस्ट वन में आरएनएस उच्च विद्यालय सिंघिया घाट की छात्रा सुमन कुमारी व मध्य विद्यालय डुमरी के छात्र अविनाश कुमार ने भी शत प्रतिशत अंक अर्जित किया। डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय ने बताया कि नीट माॅक टेस्ट थ्री में 154 में से 111 विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें 2021 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। 1873 छात्र छात्राओं ने 0-35%, 136 ने 36-70% व 12 छात्रों ने 71-100% अंक अर्जित किए है। मॉक टेस्ट चयनित स्कूलों में चार पालियों में आयोजित किया जाता है। एक पाली 120 मिनट की होती है. कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago