Samastipur

ASI ने चलाई गोली या फिर हुई भूल? पटना के गांधी मैदान थाने के भीतर फायरिंग से हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के गांधी मैदान थाना परिसर में बुधवार की शाम छह बजे अचानक गोली चल गई। इस दौरान पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान थाने में बैठे कई लोग बाल-बाल बच गये। काफी देर तक थाना स्तर से ही इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की गई। पुलिस अधिकारी फायरिंग की बात से इंकार करते रहे। लेकिन देर रात गांधी मैदान थानेदार सीताराम प्रसाद ने गोली चलने की बात पर मुहर लगाई। हालांकि उनका कहना था कि पिस्टल में गोली फंस गई थी जिसे साफ करने के दौरान गलती से फायरिंग हुई।

फायरिंग को लेकर एक और बात सामने आ रही थी। दरअसल, ओएलएक्स पर सामान खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस एक संदिग्ध को लेकर थाने पहुंची थी। इसी बीच आरोपित को डराने के लिये एक दारोगा ने पिस्टल निकाल ली। जबकि उसी जगह मौजूद एएसआई ने पिस्टल को अपने हाथ में ले लिया और आरोपित को डराने लगा। इसी बीच गलती से गोली चल गई। हालांकि इस दौरान सामने खड़ा आरोपित बाल-बाल बच गया। सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश ने बताया कि आरोपित को डराने की बात बेबुनियाद है। बकौल सिटी एसपी गोली पिस्टल साफ करने के दौरान चली थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago