Bihar

90 दिनों तक टेबुल पर यूंही पड़ा रहा जमीन सर्वे आवेदन, राजस्व विभाग ने दो सीओ को थमाया नोटिस

बिहार में एक तरफ विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर डिजिटल खतियान के हस्ताक्षरित नकल के लिए आवेदनों की बाढ़ आ गई है, दूसरी तरफ अंचलाधिकारियों ने ऐसे आवेदनों को लटकाना शुरू कर दिया है. मुजफ्फरपुर जिले में स्थिति ऐसी आई है कि ऑनलाइन आवेदन को सरैया सीओ अंकित कुमार व साहेबगंज सीओ अलका कुमारी ने 90 दिनों तक नकल देना तो दूर आवेदन को देखना भी मुनासिब नहीं समझा. इस स्थिति को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचलाधिकारियों के रवैये पर गहरी नाराजगी जतायी है और प्रथम चरण में जिले के दो सीओ को कार्रवाई की नोटिस थमा दी है.

डिजिटल खतियान की बढ़ी मांग

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर आ रही समस्याओं की समीक्षा कर रहा है. इसमें पाया गया है कि लोगों ने डिजिटल खतियान की सत्यापित प्रति के ऑनलाइन आवेदन बड़ी संख्या में दिए हैं, लेकिन सीओ स्तर से निपटारा नहीं हो रहा है. इस कड़ी में संयुक्त सचिव ने सरैया और साहेबगंज सीओ को विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए नोटिस भेजा है. दो सीओ को नोटिस के बाद अंचल कार्यालयों में हड़कंप मच गया है.

90 दिनों से अधिक लंबित पाए गए आवेदन

संयुक्त सचिव ने कहा है कि सत्यापित प्रति के सरैया में 39 व साहेबगंज में डेढ़ दर्जन ऑनलाइन आवेदन 90 दिनों से अधिक लंबित पाए गए हैं. हैरानी की बात है कि इन आवेदनों का अवलोकन तक नहीं किया गया है.

संयुक्त सचिव ने दोनों सीओ से पूछा है कि क्यों न लापरवाही पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए. सभी अंचल कार्यालय में डिजिटल अभिलेख के सत्यापित प्रति के सैकड़ों आवेदन लंबित हैं, जिन्हें सीओ निष्पादित नहीं कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 घंटा ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

3 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

3 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

7 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

10 घंटे ago