भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया UNI के उप संपादक प्रेम कुमार को ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। राजधानी पटना के शंग्री-ला पैलेस में ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 के साथ इंडो-नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय किड्स फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान देने के लिये प्रेम कुमार को ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। प्रेम कुमार को यह सम्मान बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम ढ़िल्लो ने दिया।
प्रेम कुमार ने ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की और इसके लिये नरुलाज एंड कंपनी की संस्थापक, निदेशक और कार्यक्रम की आयोजक शिखा नरूला के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 मिलना मेरे लिये लिये गौरव की बात है। गौरतलब है कि प्रेम कुमार करीब दो दशक से यूनीवार्ता के लिये फिल्म, मनोरंजन, कला एंव संस्कृति से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। प्रेम कुमार को उनके अबतक के करियर के दौरान कई सम्मान मिलें है।
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…