Samastipur

लक्की यादव ह’त्याकांड व आर्म्स एक्ट मामले में शशि राय समेत चार दोषी को आजीवन कारावास की सजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिला व अपर सत्र न्यायाधीश नवम ने हत्या व आर्म्स एक्ट मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद चार आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। इसके साथ ही सभी को 25-25 हजार रुपये आर्थिक जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। सजा पाने वालों में मुसरीघरारी थाने के सुआपाकर निवासी मुन्ना राय, रूपौली बरबन्ना टोला निवासी शशि राय, रूपौली बंधार टोला निवासी पवन राय और मुफस्सिल थाना के हसनपुर जितवारपुर निवासी रवि राय शामिल है।

चारों को आर्म्स एक्ट मामले में भी सात-सात साल सश्रम कारावास और 20-20 हजार रुपये आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर 6 माह अधिक सश्रम कारावास की सजा भुगतनी होगी। न्यायाधीश ने सभी सजा एक साथ चलाने का आदेश दिया है। इन चारों आरोपी पर सुआपाकर निवासी अमन कुमार राय उर्फ लक्की यादव के हत्या का आरोप था। 12 अगस्त 2020 को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत अंतर्गत सुआपाकर गांव में श्राद्ध भोज के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर समाजिक कार्यकर्ता लक्की यादव को गोलियों से भून डाला गया था। अमन सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ होली मिशन स्कूल में म्यूजिक के शिक्षक भी थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

49 मिनट ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

6 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

19 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago