Samastipur

भूमि-सर्वेक्षण ग्रामसभा में उपस्थित लोगों का हस्ताक्षर कराने व मोबाइल नंबर लेकर ग्रूप बनाने का आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : अनुमंडल सभागार में सदर अनुमंडल अंतर्गत अंचल समस्तीपुर, ताजपुर, पूसा एवं खानपुर के सभी विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कानूनगो, अमीन तथा लिपिक साथ विशेष सर्वेक्षण के चलाए जा रहे कार्यक्रम में उनके द्वारा कृत कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्हें निर्देश दिया गया कि ग्रामसभा में उपस्थित लोगों का हस्ताक्षर कराएं। साथ ही उनके मोबाइल नंबर का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करें, जिससे समय-समय पर प्राप्त निर्देश व अन्य आवश्यक जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जा सके।

वर्तमान में संपूर्ण जिले में लगभग 4000 स्व -घोषणा एवं 25000 तेरीज लेखन कार्य पूर्ण किया गया है। तेरिज लेखन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को प्रपत्र दो एवं तीन (1) में रैयतों से प्राप्त करने एवं उसे अपलोड करने हेतु जानकारी प्रदान की गई। सभी अमीन को निर्देश दिया गया कि दिनांक 7 सितंबर 2024 से विशेष सर्वेक्षण अभियान नक्शा एवं एरिया स्टेटमेंट के आधार पर स्थलीय जांच किया जाना है।

इस बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी समस्तीपुर विजय कुमार, प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, जयप्रकाश सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय, परमजीत सिरमौर सहायक बंदोबस्त अधिकारी, आशीष कुमार, दिलीप कुमार, तारकेश्वर पांडे , नरेश पासवान आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

7 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

8 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

13 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

13 घंटे ago