समस्तीपुर/विभूतिपुर :- मजदूरी करने के लिए गुजरात गये विभूतिपुर के चोरा टभका वार्ड संख्या-6 पासवान टोल के मनोज पासवान के पुत्र कुंदन कुमार (21 वर्ष) की तबीयत बिगड़ने पर घर आते समय रास्ते में ही मौत हो गयी। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों की सलाह पर वह ट्रेन से घर लौट रहा था। बताया गया है कि युवक करीब एक माह पूर्व गुजरात के बलसाड जिले के परीया में एक बोरा-प्लास्टिक कंपनी में मजदूरी करने गया था।
वहां एक सप्ताह पूर्व जांघ में सूजन के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसकी सूचना पर घरवालों ने घर लौट आने को कहा था। कुंदन के साथ रह रहे गांव का सोनू कुमार और महथी वार्ड संख्या-14 के अबोध कुमार 22 सितम्बर को अवध एक्सप्रेस ट्रेन से उसे साथ लेकर चला। ट्रेन में कुंदन ने रेलवे कैंटीन का खाना खाया और पानी पीया। जिसके बाद कोटा स्टेशन पर ही उसे उल्टियां आई और हिचकी लेने के साथ दम तोड़ दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर टीटीई ने कोटा जंक्शन पर आरपीएफ को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंपा दिया। तत्पश्चात मृतक के शव को एम्बुलेंस से गांव भिजवाया गया। एम्बुलेंस के पहुंचते ही पिता मनोज पासवान, मां अनिता देवी, छोटे भाई चंदन कुमार, बहन चांदनी कुमारी, रागिनी कुमारी, कामिनी कुमारी आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए भेजने के बाद पीड़ित परिवार को समाजसेवी रविन्द्र पासवान, नवीन पोद्दार, मंजय पासवान, उमेश पासवान, सुनील पासवान, कारी पासवान, जामुन पासवान समेत अन्य लोग ढाढस बंधाते रहे। साथ हीं हर संभव मदद दिलाने की बातें कह भरोसा दिलाया कि मृतक लौट कर नहीं आ सकते। दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…