Samastipur

केन्द्र सरकार बीमा पर लगने वाले GST को कम करे — गजपति राव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- लाईफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बेगुसराय मंडल परिषद का तृतीय आम सभा सह चुनाव आज समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित यू एन पैलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. गजपति राव ने केन्द्र सरकार से बीमा धारकों को प्रीमियम पर लगने वाली जीएसटी की राशि को कम करने की मांग की। बेगुसराय मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में आम सभा एवं चुनाव सम्पन्न कराया गया। पर्यावरण संरक्षक जितेंद्र कुमार ने सभी आगत अतिथियों को मधुकामिनी के पौधे से सम्मानित किया।

आमसभा मे विपणन प्रबंधक आई. पी. सिंह, पूर्व मध्य के क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार नंदकुलियार, क्षेत्रीय सचिव सरोज संखुआ, मंडल सचिव सुधीर भगत, समस्तीपुर शाखा के अध्यक्ष गोपाल कुमार, सचिव परमानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन प्रसाद, संगठन सचिव जितेंद्र कुमार और राकेश कुमार, संयुक्त सचिव सरोज कुमार, सुशांत प्रियदर्शी, दीपक सिंह, कुमोद मिश्रा, मणिभूषण कुमार, नरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, गणेश पंडित, विजय कुमार पांडेय, कफिल अहमद अंसारी समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

इस अवसर पर संगठन के मंडलीय परिषद का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें नये अध्यक्ष रणवीर सिंह (मधेपुरा), सचिव परमानंद प्रसाद (समस्तीपुर), कोषाध्यक्ष राकेश कुमार( ताजपुर) समेत मंडल के विभिन्न शाखाओं के अन्य पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयनित हुए। इधर समस्तीपुर शाखा का भी चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपाल कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह और सुशांत प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन प्रसाद, सचिव रवींद्र कुमार, संगठन सचिव जितेंद्र कुमार,कुमोद कुमार मिश्र और मणिभूषण कुमार, संयुक्त सचिव सरोज कुमार एवं कफिल अहमद अंसारी चुने गए।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago