Samastipur

समस्तीपुर: बिना लाइसेंस नहीं होगा कोई दुर्गा पूजा पंडाल, DJ पर पूरी तरह रहेगा बैन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा शांति समिति और विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए। इस बार बिना लाइसेंस के कोई भी पूजा पंडाल या जुलूस नहीं किया जाएगा और डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

शांति समिति की बैठक और सुझाव

बैठक की शुरुआत विभिन्न अनुमंडलों से आए शांति समिति के सदस्यों के साथ चर्चा से हुई। सदस्यों ने अपने पूर्व के अनुभव साझा किए और विधि व्यवस्था से संबंधित विषयों पर सुझाव दिए। इनमें संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, चौकस सुरक्षा व्यवस्था, और यातायात प्रबंधन के महत्वपूर्ण सुझाव शामिल थे। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि विधि व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की और उनके अब तक के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूजा अवधि के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, और सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे। किसी भी पूजा पंडाल या जुलूस का आयोजन बिना लाइसेंस के नहीं किया जा सकेगा, और उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी पूजा पंडाल में अवांछित नारे या माहौल खराब करने वाले गानों की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के समय बैरिकेडिंग की अनिवार्य व्यवस्था की जाएगी। जहां रावण वध का कार्यक्रम होगा, वहां समितियों से समन्वय कर वालंटियर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

चंदा वसूली के दौरान उत्पन्न होने वाली विधि व्यवस्था संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी स्थिति में चंदा वसूली नहीं होनी चाहिए, और सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे।

मूर्ति विसर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था

जिलाधिकारी ने एनजीटी की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करते हुए नदियों में मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध की जानकारी दी। उन्होंने पूजा समितियों के साथ समन्वय कर छोटे तालाबों या अन्य वैकल्पिक स्थानों पर मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

वाहनों की चेकिंग और अन्य निर्देश

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी और पुलिस के समन्वय से वाहनों की चेकिंग अभियान चलाने और आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होने वाली सभी मूर्तियों की जानकारी रखने का आदेश दिया।

विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी पूजा पंडालों के पास से गुजरने वाले विद्युत उपकरणों की जांच की जाए, और आवश्यकतानुसार ढीले तारों को ठीक किया जाए।

स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवाओं की तैयारी

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने, जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाने और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड की वाहनों को भी महत्वपूर्ण पूजा स्थलों के पास तैनात करने का आदेश दिया गया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व मनाने और विधि व्यवस्था बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

1 घंटा ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

5 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

15 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

15 घंटे ago