भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को 14 राज्यों में अगले दो से तीन दिन तक तूफानी हवा और भारी बारिश की चेतावनी दी है। मध्य भारत में बने दबाव क्षेत्र के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ आ सकती है। पूर्वोत्तर में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में तेज बारिश होने की संभावना है। बिहार के विभिन्न जिलों में येलो और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…