समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के दूसरी मंजिल पर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को शार्ट-सर्किट से धुंआ निकलने लगा जिससे वहां आग लगने का हल्ला हो गया। इससे बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।
आग लगने की सूचना अग्निशमन को भी दी गई। हालांकि अग्निशमन के पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। पुलिसकर्मियों सतर्कता दिखाते हुए बिजली के मेन स्वीच को बंद कर दिया था। इधर आग बुझाने के दौरान दो पुलिस कर्मी हल्के जख्मी भी हो गये। दोनों का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
सूचना पर एएसपी संजय पाण्डेय मौके पर पहुंचे। बताया गया कि एसपी कक्ष के बगल में सीढी के पास लगी बोर्ड में आग लग गई। घटना के बाद पुलिस बल ने आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां रखी गई कुछ पुरानी कागजात जल गई।
घटना के समय एसपी कार्यालय में नहीं थे। वहीं सूचना पर सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय पाण्डेय मौके पर पहुंचे। वहीं ट्रैफिक डीएसपी भी वहीं बगल के चेंबर में लोगों की समस्या सुन रहे थे।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…