समस्तीपुर :- 95 लाख अति निर्धन परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन एवं पक्का मकान देने, बेघरों को पक्का मकान देने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, ताजपुर में प्रतिदिन 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करने समेत अन्य समस्याओं को लेकर भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौक से जुलूस निकालकर बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अंचल-प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। सभा को किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, खेग्रामस के जिला सचिव जीबछ पासवान, जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय, माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, इनौस जिला अध्यक्ष आसिफ होदा, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. एजाज, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मो. कयूम, मुकेश कुमार गुप्ता, रौकी खान, मो. सदीक, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, रत्न सिंह, मोतीलाल सिंह, समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार ने कहा ने कहा कि गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की दिशा में सरकार के प्रयास नाकाफी हैं। सरकार ने आय प्रमाण-पत्र का झमेला बना रखा है। प्रखंड प्रशासन के द्वारा 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि जरूरतमंदों को सही अर्थों में इस योजना का लाभ नहीं देने की योजना है।
खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान ने कहा कि प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट-खसोट जारी है। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे किसी भी एक योजना को बतौर उदाहरण सामूहिक रूप से जांच कराई जाए। मनरेगा में की जा रही हेराफेरी व भ्रष्टाचार सामने आ जाएगी। 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर स्मार-पत्र में वर्णित मांगों पर तत्काल कारवाई करने का आग्रह करते हुए आय प्रमाण-पत्र, वासभूमि एवं पक्का मकान से संबंधित 6 सौ से अधिक फार्म जमा किया।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…