Samastipur

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा में जिला स्तरीय इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के गोला रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा में रविवार को जिला स्तरीय इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिन्हें जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बांटा गया था। यह पूरा प्रतियोगिता डिजिटल माध्यम से संचालित किया गया, जो अपने आप में समस्तीपुर में पहला आयोजन रहा।

क्विज मास्टर शशिकांत तिवारी के प्रश्नों ने सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों को भी रोमांचित किया। पूरी तरह से डिजिटल होने के कारण यह प्रतियोगिता अपने आप में अनूठा रहा, जिसे छात्रों और उनके अभिभावकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने छात्रों को भविष्य का मार्गदर्शन किया और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।

वहीं शाखा प्रबंधक अभिजीत गौरव ने कहा की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आगे भी निरंतर इस पर तरह के प्रतियोगिता के आयोजन करती रहेगी। उन्होंने बैंक के प्रमुख स्कीमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे पास हर श्रेणी का जैसे एमएसएमई, खुदरा ऋण और अन्य प्रकार के लोन काफी कम ब्याज पर उपलब्ध हैं। मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, मार्केटिंग पदाधिकारी अनीश कुमार, शाखा के उप-प्रबंधक मो. इमरान, क्षेत्रीय कार्यालय से आनंद कुमार भल्ला, गोपाल मांझी के अलावा प्रतिभागियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

10 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago