Samastipur

10 दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को दस दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्णा व निदेशक आरसेटी प्रकाश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि महिला स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती है। साथ ही अपने परिवार को असीम ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

महिला सशक्तिकरण राष्ट्र को सशक्त बनाने का स्रोत है। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों से उद्यम स्थापित करने में बैंकों से हर संभव मदद करने का अपील किया। निदेशक आरसेटी ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्वरोजगार स्थापित करने में मिल का पत्थर सिद्ध हो सकता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें मशरूम की खेती के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग, उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। मौके पर डोमेन स्किल ट्रेनर प्रवीण कुमार, फैकल्टी श्रवण कुमार झा, बिट्टू भारती, कार्यालय सहायक शुभम सिन्हा, रूपमती कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

1 घंटा ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

6 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago