Samastipur

BREAKING: थाने में निर्दोष युवक को लूट के एक मामले में निर्ममता पूर्वक पीटने पर थानाध्यक्ष को SP ने किया लाइन हाजिर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सुबह-सुबह इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर पुलिस महकमे से आ रही है जहां एसपी विनय तिवारी ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायरंजन थाना अध्यक्ष सिंम्पी कुमारी को लाइन कलोज कर दिया है। उनकी जगह पर जल्द ही नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी जाएगी। एसपी के इस कार्रवाई को सरायरंजन के लोगों ने सराहा है। बताते चलें कि सरायरंजन थाने की पुलिस ने शक के आधार पर रायपुर पंचायत के बरुणा रसलपुर निवासी राकेश शर्मा की थाने में जमकर निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त था। पीड़ित युवक के नाजुक अंग के आसपास काफी चोटें आयी हैं।

मामले को लेकर पीड़ित व उसके परिजनों ने तीन दिनों पहले इसकी लिखित शिकायत एसपी विनय तिवारी से भी करते हुए न्याय की मांग की थी। हालांकि उस दिन परिजनों की मुलाकात एसपी से हो नहीं सकी थी, वह हाईकोर्ट निकले हुए थे तो परिजनों ने ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज को आवेदन सौंपा था। समस्तीपुर पहुंचने पर एसपी ने पूरा मामला समझ जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय पांडेय को सौंप दिया। इसके आलोक में शुक्रवार को एएसपी पीड़ित के घर पहुंच मामले की जांच व पीड़ित युवक से पूछताछ की थी।

उन्होंने पीड़ित व्यक्ति से समस्तीपुर पुलिस की पूरी टीम की तरफ से माफी मांगते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही थी। समस्तीपुर पहुंचते ही उन्होंने एसपी को जांच रिपोर्ट सौंपी। जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष की भूमिका को गलत पाते हुए उन्हे तत्काल थानाध्यक्ष के पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि सरायरंजन पुलिस द्वारा युवक की पिटाई का फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। लोग सरायरंजन पुलिस द्वारा युवक को निर्ममता पूर्वक पीटने पर आक्रोश भी जाहिर कर रहे थे। लोग एसपी से बार-बार थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग भी सोशल मीडिया पर कर रहे थे।

बताते चलें की सोमवार की शाम बदमाशों ने एक राहगीर से लाखों रुपये का आभूषण लूट लिया था। इस मामले में शक के आधार पर राकेश शर्मा को पूछताछ के लिए पुलिस थाना पर ले गयी थी। बताया गया है कि हाजत में पुलिस ने उसकी निर्ममताापूर्वक पिटाई की। हालांकि उसके खिलाफ सबूत ना मिलने और मोबाईल लोकेशन उस एरिया में ना होने पर उसे छोड़ दिया गया था।

ग्रामीणों का बताना है कि युवक निर्दोष था उसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ कर थाना पर ले गयी और अमानवीय तरीके से उसकी पिटाई की। इस तरह की पिटाई पुलिस किसी दुर्दांत अपराधी के साथ भी नहीं करती है। उसके नाजुक अंगो के आसपास काफी चोटें आई है। डॉक्टर के अनुसार अगले 6 महीने तक पीड़ित युवक को बाथरूम जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बताते चलें की दो हफ्ते पहले ही सिंम्पी कुमारी को सरायरंजन थानाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वहां रविकांत थानाध्यक्ष थे। जिनपर थाने में निजी स्तर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर रखने का आरोप सही साबित होने पर एसपी विनय तिवारी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

बयान :

निर्दोष व्यक्ति को इस तरह निर्ममता पूर्वक पीटना बिल्कुल गलत है, इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्तीपुर पुलिस पब्लिक फ्रेंड की तर्ज पर कार्य करने को लेकर अग्रसर है। उक्त युवक के खिलाफ पहले से भी कोई अपराधिक मामले दर्ज नहीं थे बाबजूद उसके साथ पुलिस इस तरह पेश आयी यह काफी खेदजनक है। हमने मामले की जांच कराई है, जांच के आधार पर थानाध्यक्ष को लाइन क्लोज कर दिया गया है। जल्द ही सरायरंजन में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी जाएगी। 

विनय तिवारी,

पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago