Samastipur

मात्र 20 दिन पहले ही सिंम्पी बनी थी थानाध्यक्ष, अब समस्तीपुर SP ने कर दिया लाइन हाजिर, जानें क्या है मामला…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- मात्र 20 पहले सरायरंजन थाने की कमान संभालने वाली सिंम्पी कुमारी पर गाज गिर गई है। निर्दोष युवक को थाने की हाजत में बंद कर निर्ममता पूर्वक पीटने पर एसपी ने उन्हें लाइन क्लोज कर दिया है। वह मात्र 20 दिन पहले ही सरायरंजन की थानेदार बनी थी। इससे पहले रविकांत कुमार थानाध्यक्ष थे। जिनपर थाने में निजी स्तर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर रखने का आरोप सही साबित होने पर एसपी विनय तिवारी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। रविकांत के निलंबन के बाद वहां की कमान सिंम्पी कुमारी को दी गई थी। वह पहले से भी सरायरंजन थाने में ही अपर थानाध्यक्ष के पद पर पोस्टेड थी।

बताते चलें कि बीते सोमवार को सरायरंजन थाने की पुलिस ने शक के आधार पर रायपुर पंचायत के बरुणा रसलपुर निवासी राकेश शर्मा की थाने में जमकर निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त था। पीड़ित युवक के नाजुक अंग के आसपास काफी चोटें आयी हैं।मामले को लेकर पीड़ित व उसके परिजनों ने तीन दिनों पहले इसकी लिखित शिकायत एसपी विनय तिवारी से भी करते हुए न्याय की मांग की थी। हालांकि उस दिन परिजनों की मुलाकात एसपी से हो नहीं सकी थी, वह हाईकोर्ट निकले हुए थे तो परिजनों ने ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज को आवेदन सौंपा था। समस्तीपुर पहुंचने पर एसपी ने पूरा मामला समझ जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय पांडेय को सौंप दिया।

इसके आलोक में शुक्रवार को एएसपी पीड़ित के घर पहुंच मामले की जांच व पीड़ित युवक से पूछताछ की थी। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति से समस्तीपुर पुलिस की पूरी टीम की तरफ से माफी मांगते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही थी। समस्तीपुर पहुंचते ही उन्होंने एसपी को जांच रिपोर्ट सौंपी। जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष की भूमिका को गलत पाते हुए उन्हे तत्काल थानाध्यक्ष के पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि सरायरंजन पुलिस द्वारा युवक की पिटाई का फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। लोग सरायरंजन पुलिस द्वारा युवक को निर्ममता पूर्वक पीटने पर आक्रोश भी जाहिर कर रहे थे। लोग एसपी से बार-बार थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग भी सोशल मीडिया पर कर रहे थे।

बताते चलें की सोमवार की शाम बदमाशों ने एक राहगीर से लाखों रुपये का आभूषण लूट लिया था। इस मामले में शक के आधार पर राकेश शर्मा को पूछताछ के लिए पुलिस थाना पर ले गयी थी। बताया गया है कि हाजत में पुलिस ने उसकी निर्ममताापूर्वक पिटाई की। हालांकि उसके खिलाफ सबूत ना मिलने और मोबाईल लोकेशन उस एरिया में ना होने पर उसे छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों का बताना है कि युवक निर्दोष था उसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ कर थाना पर ले गयी और अमानवीय तरीके से उसकी पिटाई की। इस तरह की पिटाई पुलिस किसी दुर्दांत अपराधी के साथ भी नहीं करती है। उसके नाजुक अंगो के आसपास काफी चोटें आई है। डॉक्टर के अनुसार अगले 6 महीने तक पीड़ित युवक को बाथरूम जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बयान :

निर्दोष व्यक्ति को इस तरह निर्ममता पूर्वक पीटना बिल्कुल गलत है, इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्तीपुर पुलिस पब्लिक फ्रेंड की तर्ज पर कार्य करने को लेकर अग्रसर है। उक्त युवक के खिलाफ पहले से भी कोई अपराधिक मामले दर्ज नहीं थे बाबजूद उसके साथ पुलिस इस तरह पेश आयी यह काफी खेदजनक है। हमने मामले की जांच कराई है, जांच के आधार पर थानाध्यक्ष को लाइन क्लोज कर दिया गया है। जल्द ही सरायरंजन में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी जाएगी। 

विनय तिवारी,

पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

16 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

17 घंटे ago