अनियमिता को लेकर हेडमास्टर के खिलाफ MDM के DPO ने विभागीय कार्रवाई कि अनुशंसा की
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, काजी डुमरा की हेडमास्टर के खिलाफ एमडीएम के डीपीओ सुमित कुमार सौरभ ने विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है। स्कूल में की गई स्थलीय जांच में मिली अनियमिता की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट के बाद हेडमास्टर से स्पस्टीकरण पूछा गया था जिसका स्कूल प्रधान ने समय पर व संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई। शिवाजीनगर के बीईओ व एमडीएम के बीआरपी से अलग अलग स्कूल की जांच कराई गई थी।

