समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर से अंधविश्वाश की एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। बिजली की ट्रांसफार्मर में आग लगी तो ग्रामीणों ने भगत को बुलाकर पूजा-पाठ करवाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के रहटौली पंचायत वार्ड संख्या-5 महादलित टोला की है। इस टोले में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पर भूत प्रेत के साये को लेकर स्थानीय लोगों ने भगत बुलाकर विद्युत ट्रांसफार्मर की पूजा-अर्चना कराई।
ग्रामीणों का बताना है कि पिछले कई महीनो से लगातार ट्रांसफार्मर में आग लग जाती थी। जिस कारण गांव में विद्युत सेवा बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के एसडीओ और जेई से बार-बार शिकायत के बाबजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई थी। बिजली मिस्त्री के द्वारा ट्रांसफार्मर पर भूत प्रेत होने की बात कही गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने भगत बुलाकर पूजा पाठ कराया। भगत ने पूजा पाठ के बाद बताया कि ट्रांसफार्मर पर किसी भूत-प्रेत का साया नहीं बल्कि जेई का है खेला है।
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…