Samastipur

समस्तीपुर के चर्चित पूर्व मुखिया शशिनाथ झा हत्याकांड मामले में राजेश पाल समेत 8 को आजीवन कारावास की सजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा हत्याकांड मामले में आठ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है। अपर व जिला सत्र न्यायाधीश सोनेलाल रजक ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ साथ दस दस हजार रुपये आर्थिक दंड भी दिया। सजा पाने वाले आरोपियों में मुख्य आरोपी राजेश पाल के अलावा धीरेन्द्र राय उर्फ बड़का बउआ, हिमांशु राय, अर्जुन दास उर्फ करिया, सुमित कुमार उर्फ फुचिया, चंदन कुमार, निलेन्दु गिरि व सुनील राय शामिल है।

घटना के सूचक की ओर से वरीय अधिवक्ता गौरीशंकर मिश्र व बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रजनी रंजन, विमल किशोर राय, विक्रम ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह व अमिताभ भारद्वाज की टीम ने बहस में भाग लिया। सरकार की ओर से लोक अभियोजक विनोद कुमार ने न्यायालय में पक्ष रखा।

विदित हो कि एक पंचायत के दौरान बदमाशों ने पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। इस मामले में उनकी पत्नी माधुरी देवी ने मुसरीघरारी थाना में कांड संंख्या 97/21 के तहत 8 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें राजेश पाल, हिमांशु राय, धीरेन्द्र राय व अर्जुन दास को नामजद करने के साथ अन्य अज्ञात पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि शशिनाथ झा की हत्या से जिले में हलचल मच गयी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago